Mahindra XUV 700 की नई 2025 मॉडल होने जा रही लॉन्च, जाने इसके सभी नए फीचर्स

Mahindra XUV 700 : अगर आप इन दिनों कोई बेहतरीन इंटीरियर और शानदार डिजाइन में आने वाले फोर व्हीलर कार को खरीदने का विचार कर रहे है तो महिंद्रा की ये नई कार मॉडल आपके लिए बहुत ही खास हो सकता हैं। यह कार लेटेस्ट तकनीक वाले एडवांस फीचर्स से लैस है, वही महिंद्रा की यह कार आपके बजट में भी आ सकती हैं।

Mahindra XUV 700

हाल ही की खबरों में ऐसा पाया गया है की महिंद्रा फोर व्हीलर कंपनी अपने महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार के 2025 मॉडल को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चलिए, आज हमलोग इस नए मॉडल के बारे में सभी जानकारी को एकदम विस्तार से समझते है। इसके साथ ही इस कार के फीचर्स, लुक और कीमत को भी जान लेंगे। इसलिए आप इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िए।

Mahindra XUV 700 की इंजन और फीचर्स

इंजन और पॉवर स्पेक्स

  • इंजन        –  1999 – 2198cc
  • पॉवर        –  152 – 197 bHP
  • टॉर्क         –  360 – 450 Nm
  • ट्रांसमिसन –  मैनुअल / ऑटोमेटिक
  • माइलेज    –  17 KM/L

फीचर्स : सबसे पहले बात करे Mahindra XUV 700 फोर व्हीलर कार के एडवांस फीचर्स की तो इस कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्टिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा के इस कार में 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। वही बाकी फीचर्स में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, इन बिल्ट एलेक्सा कनेक्टिविटी, 6 प्रकार से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 12 शानदार स्पीकर जैसे सभी खास फीचर्स मिल जाता है।

New Mahindra XUV 700

सेफ्टी फीचर्स : अब बात की जाए इस कार की सेफ्टी डिटेल की तो महिंद्रा ने अपने इस नए Mahindra XUV 700 2025 मॉडल कार में व्यक्ति की सुरक्षा को ध्यान में रख करके कई सेफ्टी का पुरा ध्यान दिया है। इस कार में सात एयरबैग लगाए गए हैं। यह कार एबीएस के साथ ईबीडी, आइएसोफिक्स एंकर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से लैस है। इसके अलावा महिंद्रा ने इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सभी सुरक्षा तकनीक पेश किए है।

माइलेज : महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार 2025 मॉडल के माइलेज को देखे तो इस कार को ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिसन के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इसके प्रति लीटर माइलेज की बात करे तो इसी खबर है की यह कार आपको 17 KM/L का माइलेज देगी।

कलर व वेरिएंट्स : Mahindra XUV 700 कार को कई कलर ऑपशन और वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा चुका है। यह कार मिडनाइट ब्लैक, रेड रेज, इलेक्ट्रिक ब्लू, नापोली ब्लैक, डैज़लिंग सिल्वर और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑपशन में उपलब्ध है, वही इसको एमएक्स और एएक्स दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

सिटिंग कैपेसिटी : अगर आप कोई 5-सीटर, 6-सीटर या 7-सीटर कार लेना चाह रहे थे तो आपको हम बता दे की महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार को इस सभी सिटिंग कैपेसिटी वाले मॉडल के साथ बाजार में लाया गया है। जिसको आप अपने पसंद के अनुसार चुन सकते है।

Mahindra XUV 700 की कीमत

अगर आप इन दिनों कोई बेहतरीन डिजाइन और लुक में आने वाली और एडवांस फीचर्स से लैस फोर व्हीलर खरीदना चाहते है तो आप Mahindra XUV 700 के नए 2025 मॉडल को ले सकते है। बात करे महिंद्रा के इस कार के कीमत की तो आपको हम बता दे की Mahindra XUV 700 कार मॉडल भारत में ₹13.99 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत से शुरू होती हैं। जो इसके अलग-अलग कलर ऑपशन और वेरिएंट्स के हिसाब से ₹25.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत तक हो सकती हैं।

अगर आपको कोई एडवांस फीचर्स से लैस और लेटेस्ट जेनेरेशन वाली कार मॉडल की तलास है तो यह कार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वही इस कार में आपको आज के जमाने के टेक्नोलॉजी पर आधारित फीचर्स मिलेंगे, जो आपको काफी पसंद आने वाला है।

Leave a comment